गेजिंग में जनगणना 2027 की प्रगति की समीक्षा

गेजिंग : जनगणना 2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग) की प्रगति की समीक्षा के लिए आज जिला कलेक्टर-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी के कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर तेनजिंग डी. डेंजोंग्‍पा ने की। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गणनाकारों द्वारा एकत्रित आंकड़ों का विभिन्न स्तरों पर सत्यापन किया जाए। उन्होंने डेटा संग्रहण की सख्त निगरानी और नियमित समीक्षा पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना 16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगी। जिले में कुल 238 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में सर्वेक्षण कार्य जारी है, जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर डेटा संग्रह किया जा रहा है। बैठक का समापन सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय और चर्चा के साथ हुआ।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics