संचमान लिम्बू सरकारी कॉलेज के स्टूडेंट फेस्ट का छठा दिन उत्साह के साथ संपन्न

गेजिंग : संचमान लिम्बू गवर्नमेंट कॉलेज, आरिगांव गेजिंग में आयोजित स्टूडेंट कॉलेज फेस्ट के छठे दिन का कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेजिंग जिले के जिला कलेक्टर सह जिला मजिस्ट्रेट तेनजिंग डीडेन्जोंग्‍पा थे। कार्यक्रम में गेजिंग के एसपी छिरिंग शेरपा, कॉलेज के प्राचार्य प्रो भक्त कुँवर, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बिस्वा बी राज गुरुंग, उप-प्राचार्य बिर्खमान सुब्बा, यांगथांग पंचायत अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ थुप्तेन पालजांग, शिक्षा विभाग के एडी राजेन तमांग सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को नशे से दूर रहने, समय का सही उपयोग करने और शिक्षा के अवसरों का पूरा लाभ उठाकर अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान खेल और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में बिसु हांग लिम्बू, बेपिना दर्जी, श्रिष्टि दर्जी, देवाश छेत्री, रोजिना लेप्चा, प्रेमिका छेत्री और तेनजिंग ओंगमु भूटिया शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। साथ ही क्वार्टर फाइनल फुटबॉल मैच और डांस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का भी आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्टूडेंट्स रिप्रेजेंटेटिव काउंसिल (एसआरसी) के उपाध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसआरसी सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुसान लिम्बू ने किया।

दिन का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह की झलक देखने को मिली।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics