तीसरा गंगटोक जिला एथलेटिक्स मीट 2026 संपन्न

ताशी नामग्याल अकादमी को मिली सोनम तेनजिंग मेमोरियल ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

गंगटोक : तीसरा गंगटोक जिला एथलेटिक्स मीट 2026 का सफल समापन गंगटोक के रेशीथांग  में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ। समापन समारोह में फुर्बा रिंजिंग शेरपा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वह गंगटोक जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं। दो दिवसीय इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गंगटोक जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा डीएसी के सहयोग से नशा मुक्त सिक्किम अभियान के तहत किया गया।

प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बेस्ट एथलीट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित सोनम तेनजिंग मेमोरियल ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी इस वर्ष ताशी नामग्याल अकादमी ने अपने नाम की। अकादमी ने कुल 97 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फुर्बा रिंजिंग शेरपा ने खिलाड़ियों, आयोजकों और अधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सशक्त माध्यम है और खेलों के जरिए।नशा मुक्त समाज का संदेश मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में हिस्से तेनजिंग भूटिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, सहयोगी विभागों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics