सरदार पटेल ने देश को भूगोल ही नहीं, भावनात्मक रूप से भी जोड़ा : पीएम मोदी

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता नगर के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें देश की एकता, विविधता और सामूहिक शक्ति की झलक देखने को मिली। परेड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता को आकार देने और उसकी रक्षा करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश में नक्सलवाद को एक निर्णायक झटका दिया गया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें जनता के प्रति जवाबदेह बनाता है और एकता हमें एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की ताकत देती है। इसलिए हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और एकता दिवस, ये तीनों अब पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाते हैं। इस अवसर पर मैं राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं सरदार वल्लभभाई पटेल के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने केवल देश के भूगोल को ही नहीं जोड़ा, बल्कि पूरे राष्ट्र को भावनात्मक एकता के सूत्र में भी बांधा। गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के माध्यम से उन्होंने देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत भी की थी। इस महान कार्य के 75 वर्ष इस वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिस तरह सोमनाथ मंदिर का ध्वज हजार वर्षों से तमाम आक्रांताओं की मंशा को नाकाम करते हुए पूरे स्वाभिमान के साथ लहरा रहा है, उसी स्वाभिमान ने हमें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की प्रेरणा दी। इस वर्ष देश इस पर्व को भी पूरे उत्साह के साथ मना रहा है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics