पूर्वोत्तर में बाढ़ से तबाही, पीएम मोदी ने अरुणाचल-नागालैंड के सांसदों से की मुलाकात

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले एक महीने से हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और भीषण बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण लाखों को लोग बेघर हो गए हैं और अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहां हजारों घरों इमारतों,फसलों व घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के पांच सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से संसद भवन में मुलाकात की।

पीएम मोदी ने सांसदों से मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बैठक हुई। हमने वहां आई बाढ़ के बाद इन राज्यों की स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। सभी की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों राज्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की अगुवाई में मिले इस प्रतिनिधिमंडल में अरुणाचल पूर्व के सांसद तापिर गाओ, राज्यसभा सांसद ताई तागाक, नागालैंड के कांग्रेस सांसद एस. सुपोंगमेरेन जमीर और राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक शामिल थे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों ने नई दिल्ली में संसद भवन में माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और उन्हें दोनों राज्यों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। माननीय पीएम ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया और प्रभावित लोगों के लिए समय पर राहत, बहाली और सहायता सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरी निर्देश पहले ही दे दिए हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics