अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- प्रियंका से बोलना सीखें

नई दिल्ली । लोकसभा में संशोधन बिल पास नहीं हो सका। इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और ‘परिसीमन’ पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने बहस का जवाब देते हुए शुक्रवार कहा कि मैं नेता प्रतिपक्ष का भाषण सुन रहा था, यह भाषा सदन की मर्यादा के विपरीत है। अपशब्दों का प्रयोग होता है, असंसदीय शब्दों की भरमार लग जाती है। अमित शाह ने कहा कि सदन में बोलने की कला प्रियंका गांधी से ही सीख लें।

अमित शाह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का किस तरह का यह बर्ताव है, क्या भाषा है। उन्हें लगता है कि देश उनकी यह भाषा नहीं सुन रहा। वे संविधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं। वे सत्र छोड़कर विदेश चले जाते हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में बोलने की कला आपके यहां बहुत वरिष्ठ लोग हैं उनसे सीखें, या प्रियंका गांधी से सीख लें।

अमित शाह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिला आरक्षण विधेयक का विरोध हो रहा है, हमने धारा 370 समाप्त की, उन्होंने विरोध किया, राम मंदिर बनाया, विरोध किया, सीएए लाए, विरोध किया, तीन तलाक समाप्त किया, विरोध किया, जीएसटी लाए, विरोध किया, आयुष्मान भारत बनाया, विरोध किया, नया संसद भवन बनाया, विरोध किया, सीडीएस बनाया, विरोध किया, नक्सलवाद खत्म किया, विरोध किया, एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। इन्होंने अच्छा-बुरा सोचे बिना नरेंद्र मोदी जो कर रहे हैं, उसका विरोध करने का ठान लिया है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics