भाजपा उम्मीदवार नोमान राई ने तेज किया चुनाव प्रचार

दार्जिलिंग : भाजपा उम्मीदवार नोमान राई ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। आज उन्होंने सुके बाजार और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सुके बाजार के लोगों ने उन्हें खादा और माला पहनाकर स्वागत किया।

चुनाव प्रचार के क्रम में नोमान राई जीटीए के पूर्व चेयरमैन एवं निर्वाचित सभासद विनय तामांग के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उन्होंने विनय तमांग को खादा पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नोमान राई ने इस मुलाकात को एक सौजन्य भेंट बताया। उन्होंने कहा, यह चुनाव गोरखा बनाम गोरखा की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह विचार और उद्देश्य की लड़ाई है। आपका वोट पार्टी के साथ-साथ एक अच्छे उम्मीदवार को समाज के हित में आगे बढ़ाने का माध्यम बने।

दूसरी ओर, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग अपने तरीके से भाजपा उम्मीदवारों, नोमान राई, भरत छेत्री और सोनम लामा-के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में ‘आईडीआरएफ’ ने भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव लामा को आईडीआरएफ के नेता संजय ठकुरी सहित अन्य नेताओं ने एक लिखित पत्र सौंपा, जिसमें विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं के पूर्ण समर्थन की बात कही गई है।

दार्जिलिंग पहाड़ की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिलने से गठबंधन दल और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics