आईसीएआर अनुसंधान परिसर में चला स्वच्छता अभियान

गंगटोक : राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत तादोंग स्थित आईसीएआर अनुसंधान परिसर, पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम केंद्र में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य संस्थान परिसर के साथ आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और स्वच्छ भारत मिशन की भावना को मजबूत करना था। अभियान में संस्थान के वैज्ञानिकों, तकनीकी कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान कार्यालय भवनों, प्रयोगशालाओं, संस्थान परिसर के विभिन्न हिस्सों तथा संस्थान से सटे राजमार्ग के किनारे साफ-सफाई की गई। आईसीएआर सिक्किम केंद्र के प्रमुख डॉ अशोक कुमार ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ और बेहतर कार्य संस्कृति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता को केवल एक दिन की गतिविधि तक सीमित नहीं रखने तथा इसे नियमित आदत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संस्थान परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ और स्वच्छतापूर्ण बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics