टिंगमू शाखा में निर्माणाधीन युमा मांगहिम का निरीक्षण

नामची : टिंगमू शाखा के युमावासियों और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी युमा मांगहिम निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (गोले) के नेतृत्व में टिंगमू शाखा युमा ध्यान केंद्र के तहत निर्माणाधीन युमा मांगहिम का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राजनीतिक सचिव विष्णु शर्मा तथा बारफंग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के विशेष कार्य अधिकारी शिवकुमार राई ने निर्माणाधीन युमा मांगहिम का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी ली और समिति के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

टिंगमू शाखा युमा मांगहिम समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में पहल के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने बताया कि नामची जिले में पहला भव्य युमा मांगहिम टिंगमू में निर्माणाधीन है, जो पूरे टिंगमू शाखा के लिए गौरव और खुशी का विषय है।

समिति ने विश्वास जताया कि यह मांगहिम धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समिति ने कहा कि वर्षों से लोगों के मन में संजोया सपना अब साकार होने की ओर है और आस्था, विश्वास एवं जनभावनाओं को विकास से जोड़ने की यह पहल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics