तीरों की टंकार से गूंजा तथांगचेन आर्चरी फील्ड

गंगटोक : प्रथम गवर्नर आर्चरी गोल्ड कप (कंपाउंड) टूर्नामेंट-2026 के पांचवें दिन सोमवार को गंगटोक के तथांगचेन आर्चरी फील्ड में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस अवसर पर राज्य के वन एवं पर्यावरण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पिंछो नामग्याल लेप्चा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एनआईटी सिक्किम के निदेशक डॉ पासांग भूटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ, डीएफओ चेतन वांग्याल लाचुंग्‍पा, आरओ तेनजिंग लेप्चा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सिक्किम आर्चरी एसोसिएशन के सदस्यों ने मंत्री लेप्चा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

टूर्नामेंट के पांचवें दिन गेजिंग ब्लू और केआरजी रालोंग-1 की टीमों के बीच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के तीरंदाजों ने शानदार कौशल, सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर ने मैदान में मौजूद दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा।

प्रथम गवर्नर आर्चरी गोल्ड कप में सिक्किम के विभिन्न हिस्सों से तीरंदाज और टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान कर रही है। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा विशेष रूप से युवा और उभरते खिलाडय़िों को तीरंदाजी के प्रति प्रोत्साहित करना है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics