रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं, कृष्णा राई भी हुईं शामिल

गंगटोक : गंगटोक के ठाकुरबाड़ी मंदिर में ‘यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव’ नाम से सामूहिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा राई ने भी सहभागिता की।

शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने ‘एक हाथ एक साथ’ के सहयोग तथा विभिन्न संगठनों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के समर्थन से किया। आयोजन का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में सेवा, करुणा और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना को मजबूत करना था।

इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को भी मजबूत करता है। प्रत्येक रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

आयोजकों ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से आयोजित इस तरह के अभियान लोगों को स्वेच्छा से आगे आने और समाज के कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। शिविर ने सेवा, संवेदना और मानवता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics