एसआईआर की सुनवाई प्रक्रिया तेज, 709 मामलों का निपटारा

पाकिम : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सोमवार को पाकिम जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान ‘नो मैपिंग’ और ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ श्रेणियों से जुड़े कुल 709 मामलों की सुनवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, ‘नो मैपिंग’ श्रेणी के तहत पश्चिम पेंडम विधानसभा क्षेत्र में 156, रेनॉक में 71, चुजाचेन में 4 और नामचेबुंग विधानसभा क्षेत्र में 112 मामलों की सुनवाई हुई। वहीं, ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ श्रेणी में पश्चिम पेंडम विधानसभा क्षेत्र में 101, चुजाचेन में 160 और नामचेबुंग विधानसभा क्षेत्र में 105 मामलों की सुनवाई की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह प्रक्रिया संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की देखरेख में संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज ऐसे मामलों की जांच करना है, जिनमें अतिरिक्त सत्यापन या दस्तावेजों की आवश्यकता है।

सुनवाई से पहले संबंधित मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया। सुनवाई के दौरान मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज, प्रमाण और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics