अखिल सिक्किम ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज

पाकिम : 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल सिक्किम ओपन पुरुष निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को मामरिंग गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन रेनॉक निर्वाचन क्षेत्र की स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति ओर से किया गया है।

उद्घाटन समारोह में राज्य के कृषि, बागवानी एवं पशुपालन मंत्री पूरण गुरुंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक एवं महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण सलाहकार पामिन लेप्चा भी मौजूद थीं। इनके साथ, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार विष्णु कुमार खतिवाड़ा, जिलाध्यक्ष लादेन ल्हामू भूटिया, जिला उपाध्यक्ष प्रभा प्रधान, पाकिम डीसी परी बिश्नोई, एसडीएम एनके भंडारी, जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर मंत्री पूरण गुरुंग ने खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में सडक़ आधारभूत संरचना को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच बेरिंग और पाचेखानी के बीच हुआ, जबकि दूसरे मुकाबले में मुतांची एफसी और भस्मे क्लब की टीमें आमने-सामने थीं। आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट की विजेता टीम को तीन लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में एसएसबी की 69वीं बटालियन, तारेथांग के जवानों ने आकर्षक बैंड प्रदर्शन किया। पाचेखानी संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों ने स्वस्ति वाचन प्रस्तुत किया। इसके अलावा तितरिबोटे प्राथमिक विद्यालय और अम्बा माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics