सारेंगे : महिला, बाल, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग क्ल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग, सीआरसी, डीडीआरसी, लायंस अस्पताल सिलीगुड़ी तथा एलिमको के सहयोग से आज सोरेंग पीएचसी में यूडीआईडी मूल्यांकन एवं नामांकन शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में गेजिंग जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, जिसमें ऑर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ तथा ईएनटी विशेषज्ञ शामिल थे, ने दिव्यांग व्यक्तियों का मूल्यांकन किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) परियोजना के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों का मूल्यांकन एवं नामांकन सुनिश्चित करना तथा जिले में यूडीआईडी कार्डधारकों की संख्या बढ़ाना था। इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सहायता सेवाएं और सुगमता संबंधी लाभ पहुंचाना भी था।
शिविर के दौरान डब्ल्यूसीएससी एंड डीब्ल्यूडी की टीम ने, जिसकी अगुवाई सीडीपीओ सोरेंग श्रीमती गौरी तमांग ने की, कुल 85 आवेदकों का यूडीआईडी नामांकन एवं संबंधित सेवाओं के लिए पंजीकरण किया। वहीं, कार्यवाही के दौरान 45 दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी जारी किए गए।
इसके अतिरिक्त, सहयोगी संस्थाओं द्वारा पात्र लाभार्थियों को गतिशीलता, सुगमता और पुनर्वास संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 32 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विभाग ने समावेशी कल्याणकारी पहलों को और मजबूत करने तथा पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को यूडीआईडी प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी लाभ एवं सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
No Comments: