राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिला भाजपा सिक्किम प्रतिनिधिमंडल

गंगटोक : भारतीय जनता पार्टी, सिक्किम के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गंगटोक दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष डीआर थापा ने किया।

यह मुलाकात लोक भवन में आयोजित हुई, जहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य के प्रति उनके आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा सिक्किम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति की यात्रा राज्य के लिए गौरव का विषय है तथा उनके मार्गदर्शन से सिक्किम को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics