चुंगथांग में भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, चट्टानों की स्थिरता का लिया गया जायजा

चुंगथांग : आज खान एवं भू-विज्ञान विभाग की एक टीम ने अतिरिक्त निदेशक डॉ केसर कुमार लुइटेल तथा वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक श्री टिकेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ताराम चू क्षेत्र का प्रारंभिक सर्वेक्षण किया। टीम के साथ चुंगथांग के एसडीएम श्री अरुण छेत्री तथा डीपीओ (मंगन) कर्मा वाजालिंग्‍पा भी उपस्थित थे। इस दौरान लाचेन जूमसा के पिपोन भी मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने संवेदनशील चट्टानी ढलानों, भू-संरचना तथा आसपास के भूभाग का स्थल निरीक्षण कर संभावित जोखिमों का आकलन किया और आवश्यक निवारक उपायों पर विचार किया। यह सर्वेक्षण सड़क संपर्क बहाली के लिए चल रहे कार्यों तथा भविष्य में आवश्यक तकनीकी हस्तक्षेप की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया।

टीम ने ग्रेफ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के उद्देश्य से स्थल की समग्र स्थिति की समीक्षा की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics