काबी : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर 29-काबी लुंगचोक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा काबी स्थित उपमंडलाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा और एसकेएम पार्टी के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एसआईआर के महत्व की जानकारी देते हुए निर्वाचन टीम के साथ सहयोग की अपील की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इसके अलावा काबी तिंगदा बीएसी के सम्मेलन कक्ष में ईआरओ मोनिका राई की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ, बीएलओ पर्यवेक्षक और सभी बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बीएलओ को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईमानदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बीएलओ ने चर्चा में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी शंकाएं भी रखीं। कार्यक्रम का समापन बीएलओ पर्यवेक्षक ओम नाथ अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
No Comments: