‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

मंगन : 18 से 25 मई तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी आईईसी अभियान ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ के आगामी शुभारंभ पर आज स्थानीय एसडीएम कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान का लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक मजबूत पहुंच सुनिश्चित करते हुए उन तक कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ण लाभ पहुंचाना  है। आज के कार्यक्रम में, अधिकारियों को लाभार्थी सैचुरेशन शिविर आयोजित करने के बारे में जानकारी दी गई जिनका मुख्य फोकस फील्ड आउटरीच, सेवा वितरण, स्वास्थ्य संबंधी हस्तक्षेप, आजीविका संवर्धन और जागरुकता पैदा करने पर होगा।

साथ ही, अभियान में विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकारी योजनाओं के लाभ पात्र जनजातीय लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायतों, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों और अन्य हितधारकों को शामिल करते हुए, गांव-स्तरीय पहुंच के माध्यम से समुदायों में जागरूकता बढ़ाना है। इसका लक्ष्य सक्रिय जन भागीदारी सुनिश्चित करना और लोगों को उनके हकों तक पहुंच को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान, छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान करने हेतु घर-घर जाकर सर्वेक्षण और रिपोर्ट संकलन व दस्तावेजीकरण भी शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, जिला एवं राज्य-स्तरीय नोडल अधिकारी अभियान के कार्यान्वयन, दस्तावेजीकरण और निर्धारित पोर्टल पर रिपोर्ट, तस्वीरें व वीडियो अपलोड करने के कार्य का समन्वय करेंगे।

बैठक में संबंधित विभागों और हितधारकों के समन्वय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियान की गतिविधियों का सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। मंगन एसडीएम संदीप कुमार ने प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय के महत्व पर जोर दिया और अधिकारियों को गहन आईईसी अभियान में सक्रियता से भाग लेने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान भारत सरकार की दो प्रमुख पहलों-‘प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान’ और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’-के अनुवर्ती कदम के रूप में लागू किया जा रहा है। ये दोनों पहलें अभिसरण-आधारित विकास और जनजातीय आबादी तक सेवाओं की बेहतर पहुंच पर जोर देती हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics