समस्तीपुर । समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी (लोजपा रामविलास) ने समस्तीपुर रेलवे मंडल डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ समस्तीपुर की रेल विकास योजनाओं पर समीक्षा बैठक की। बैठक उपरांत उन्होंने कहा कि 2016 से चल रहे समस्तीपुर- दरभंगा दोहरीकरण कार्य कल पूरा कर लिया जाएगा। अब बहुत जल्द ही दोहरीलाइन पर ट्रेन सेवा शुरू होगी। सांसद ने कहा कि ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में ट्रेनों की संख्या भी बढाई जाएगी।
सांसद Shambhavi Choudhary ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने समस्तीपुर से दिल्ली के लिए सीधी सुपर फास्ट ट्रेन चलाने को लेकर भी मंत्रणा की है। उन्होंने कहा कि इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी वीकली और 15 दिनों पर ट्रेन चलाने को लेकर विचार किया है। अब वह इस मांग को रेलमंत्री के पास उठाएंगी।
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड के दोहरीकरण पर भी डीआरएम चर्चा हुई है। अभी सिंगल लाइन होने के कारण बहुत सारे ट्रेन शेडो में चले जाते हैं। ताकि समस्तीपुर- खगड़िया रूट ट्रेन शेडो में नहीं जाए। उन्होने कहा कि रोसड़ा से पटना की वेटर कनेक्टिवीटी बेहतर हो इसके लिए सहरसा से इंटरसिटी जैसी ट्रेने चलाने को लेकर विचार किया गया। जिससे लोगों को लाभ मिले। इस पर साकारात्म चर्चा की गई।
सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि देश के हित में प्रधानमंत्री के आह्वान का सभी को अमल करना चाहिए। दुनिया के हालात ठीक नही है। ईरान-इजराइल में युद्ध चल रहा है ऐसी स्थिति में देश के रिसोर्स को बचाना हम सभी भारतीय की जिम्मेवारी है, ताकि हमारा देश किसी संकट से नहीं जुझे।
एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये आह्वान कुछ समय के लिए हैं। संकट से बचने के लिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ दिनों के लिए हम सोना की खरीदानी नहीं करेंगे तो हमारी विदेशी मु्द्रा की बचत होगी। देश भक्ति के लिए सभी को काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सिर्फ सीमा पर सैनिकों का लड़ना देश भक्ति नहीं है। देश के लिए जमीन पर पड़ा कचरा भी आप उठाते हैं तो वह देश भक्ति है। देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए देश वासियों से एक आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसे महामारी में पूरा देश एक होकर उसे मात दी। उसी प्रकार युद्ध की इस घरी में लोग एक दूसरे का साथ देकर इसे मात देंगे।
विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी ने अपने काफिलों को कम कर दिया है। विदेश टूर को भी वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री ने वेबजह के खर्चों को कम करने को कहा है यह अमलोग जरूर करेंगे। विपक्ष को सिर्फ कटाक्ष करना है वह करें। देश के लिए हमें जो करना वह करेंगे।
No Comments: