हिंगुवा फेस्ट 2026 का हुआ समापन : आदित्य गोले ने छात्रों को उद्यमिता अपनाने के लिए किया प्रेरित

सोरेंग : हिंगुवा फेस्ट 2026 और च्‍याखुंग स्थित सिक्किम गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के 10वें स्थापना दिवस समारोह का समापन समारोह आज “विकसित च्‍याखुंग” की थीम पर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोरेंग च्‍याखुंग विधायक आदित्य गोले उपस्थित रहे। उनके साथ रिनचेनपोंग विधायक एरुंग तेनजिंग लेप्चा भी मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक गोले ने 10वें स्थापना दिवस समारोह के सफल समापन पर कॉलेज परिवार को बधाई देते हुए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अनुरूप मैराथन और बाहरी गतिविधियों का आयोजन करने के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने छात्रों के बीच एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु अंतर-कॉलेज एवं वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही छात्रों को भविष्य में उद्यमिता अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं, विधायक ने च्‍याखुंग के लिए चल रही विकास पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें चाकुंग बाजार का सौंदर्यीकरण और च्‍याखुंग में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना शामिल है।

समारोह में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अयत्ता उप्रेती ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत बनाने के महत्व पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘हिंगुवा’ (खंड 6) का विमोचन और कॉलेज के ट्रैकसूट का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य, कविता पाठ, गायन प्रस्तुतियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कल्याण एवं युवा सशक्तिकरण पर छात्रों द्वारा लघु-नाटिकाएं और पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित एक फैशन शो भी प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान, आयोजक समिति की ओर से अतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ राज्यपाल स्वर्ण पदक प्राप्त एनसीसी कैडेटों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। वहीं, कॉलेज के सौंदर्यीकरण में योगदान के लिए सुशील विश्वकर्मा और चेंग छिरिंग लेप्चा की भी सराहना की गई। साथ ही, विभागीय टॉपरों और एसआरसी सदस्यों के अलावा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला सदस्य दीपक गुरुंग, पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, सीएम के एपीएस (सोरेंग) एरास लक्सम, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुदान प्रधान, साइंस कॉलेज के सहायक प्रोफेसर एवं अन्य उपस्थित थे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics