मंगन : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर मंगन जिला अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग, मंगन द्वारा किया गया।
योग सत्र का संचालन छुलुंग साउंड हीलिंग की रेणामित लेप्चा ने किया। सत्र में प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया, जिनका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अनंत जैन, पुलिस अधीक्षक एलबी छेत्री, एसडीएम संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनीता भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सुब्बा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
अपने संबोधन में जिला कलेक्टर अनंत जैन ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को मानसिक रूप से सक्रिय, एकाग्र और जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है। जिले के विभिन्न स्थानों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
No Comments: