अदालत परिसर में महिला ने दूसरी महिला को मारा चाकू

गंगटोक । राजधानी गंगटोक में एक महिला को चाकू मारने की घटना सामने आई है। गौर करने वाली बात यह है कि चाकू मारने की आरोपी भी एक महिला ही है। यह घटना सिच्‍चे में जिला न्यायालय के परिसर में हुई।

घटना कल दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की है। हालांकि आरोपी की पहचान कल ही कर ली गई थी लेकिन सूर्यास्‍त के बाद किसी महिला को गिरफ्तार नहीं कर पाने के कानून के कारण उसे आज रंगपो से गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला को पहले भी एक शख्स के साथ मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत पर बाहर आई और कल जिला अदालत में उनकी सुनवाई थी। पता चला है कि आरोपी युवक कल अपनी एक अन्य तथाकथित महिला मित्र के साथ कोर्ट आया था। उस महिला को देखने के बाद आरोपी महिला ने उस महिला को चाकू मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों महिलाओं के बीच बहस हुई और आरोपी महिला ने अपने साथ लाई चाकू निकालकर पीड़िता के पेट के दाहिने हिस्से पर वार कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये प्रेम त्रिकोण का मामला है। सौभाग्य से, 23 वर्षीय पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल नहीं हुई और एसटीएनएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आज उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं 29 वर्षीय आरोपी महिला को रंगपो पुलिस की मदद से सदर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 के तहत रंगपो से गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics