विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगन में पौधरोपण अभियान

मंगन : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को रिंगहिम-नामपताम ग्राम पंचायत केंद्र परिसर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, टिकाऊ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और हरित आवरण बढ़ाने में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना था।

वन एवं पर्यावरण विभाग (प्रादेशिक प्रभाग) द्वारा आयोजित इस अभियान में मंगन के जिला कलेक्टर अनंत जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिक्किम वेलफेयर कमीशन के अध्यक्ष निम त्शेरिंग लेप्चा, रिंगहिम-नामपताम जीपीयू के पंचायत अध्यक्ष शेराप भूटिया, 31-लाचेन-मंगन विधानसभा क्षेत्र के ओएसडी त्शेरिंग वांग्याल भूटिया, डीएफओ (प्रादेशिक) मंगन मंजिल खरेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सुब्बा, आरटीओ तेम्पा रिनजिंग भूटिया, एडीसी (विकास) डॉ सोनम रिनचेन लेप्चा, जिला शिक्षा अधिकारी डेविड जी लिंगदोंग, रेंज अधिकारी पेमा रिनजिंग लाचुंगपा, पीएम श्री मंगन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्मा टेम्पो भूटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

अभियान के दौरान जरुल, एगेलिया और चेरी सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics