कैमरे के लेंस से दुनिया ने देखी Sikkim की संस्कृति और प्रकृति

गंगटोक : गंगटोक के रिज पार्क में आयोजित तीन दिवसीय सिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव 2026 का शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन हुआ।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ‘द स्टोरीज वी कैरी’ शीर्षक से आयोजित विशेष फोटोग्राफी प्रदर्शनी रही। फोटोग्राफी क्लब ऑफ सिक्किम के 18 फोटोग्राफरों की भागीदारी से आयोजित इस प्रदर्शनी में सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, जीवनशैली और पहाड़ी जनजीवन के विभिन्न पहलुओं को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी में शामिल तस्वीरों के माध्यम से फोटोग्राफरों ने हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी अपनी कहानियों, अनुभवों और स्मृतियों को अभिव्यक्त किया। इस दृश्यात्मक यात्रा में वृत्तचित्र शैली की तस्वीरों, स्ट्रीट फोटोग्राफी और वन्यजीवों के जीवंत एवं निकट दृश्यों को भी शामिल किया गया।

फोटोग्राफरों ने अपने कैमरों के माध्यम से हिमालय की प्राकृतिक विविधता, स्थानीय लोगों के जीवन और प्रकृति के साथ मानव के गहरे संबंधों को खूबसूरती से उकेरा। प्रदर्शनी ने दर्शकों को सिक्किम के प्राकृतिक परिवेश और यहां की सांस्कृतिक पहचान से रूबरू कराने के साथ ही फोटोग्राफी के माध्यम से स्थानीय जीवन को समझने का अवसर प्रदान किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics