पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने राज्यपाल से की मुलाकात

गंगटोक : आज लोकभवन, में भारतीय सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल वीएम भुवन कृष्णन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर त्रिशक्ति कोर के जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल मनराज सिंह मान, एसएम तथा मेजर जनरल आशीष नेगी, वीएसएम, जीओसी ब्लैक कैट डिवीजन भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सामरिक महत्व के विषय पर विचारों का आदान- प्रदान हुआ साथ ही राज्य और सेना के बीच आपसी सहयोग और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

राज्यपाल ने भारतीय सेना के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेना न केवल राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि सामाजिक सहयोग और विकास कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics