जिलाधिकारी ने प्रेरणास्थल जाकर शहीदों को किया नमन

पाकिम : पाकिम की जिला कलेक्टर परी बिश्नोई ने शुक्रवार को बारदांग स्थित सिक्किम प्रेरणा स्थल (राज्य वीर स्मारक) का दौरा कर देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान डीसी ने बारदांग में तैनात सेना इकाई के कमांडिंग ऑफिसर से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों के बीच रणभूमि दर्शन पहल के अंतर्गत सिक्किम प्रेरणा स्थल के आगे के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में स्मारक को श्रद्धा, प्रेरणा और जन-जागरूकता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सेना और नागरिक प्रशासन के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

इस चर्चा में स्मारक की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने तथा इसे विद्यार्थियों, पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए शैक्षणिक एवं देशभक्ति से जुड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया गया। स्मारक के नियमित रखरखाव और क्षेत्र के समृद्ध सैन्य इतिहास तथा वीर सैनिकों के बलिदान को उजागर करने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी संयुक्त प्रयासों की संभावनाएं तलाश की गईं।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि देश के वीर जवानों की विरासत को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढिय़ां उनके निस्वार्थ सेवा भाव, साहस और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि सिक्किम प्रेरणा स्थल जैसे स्मारक देशभक्ति के स्थायी प्रतीक हैं। ये नागरिकों को साहस, कर्तव्य और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनते हैं।

वहीं, सेना इकाई के कमांडिंग ऑफिसर ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए रणभूमि दर्शन पहल के अंतर्गत स्मारक के निरंतर विकास के लिए नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की भारतीय सेना की प्रतिबद्धता दोहराई।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics