गंगटोक : मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद डीटी लेप्चा, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर प्रमुख अजय कुमार वाजिर तथा डब्ल्यूई फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये एम्बुलेंस इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यसभा सांसद डीटी लेप्चा के प्रयासों से इन्हें पाकिम जिले को सौंपा गया है, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके और आपातकालीन चिकित्सा सहायता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंसों के शामिल होने से जिले के लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता और आपातकालीन परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने सांसद डीटी लेप्चा और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा सहयोगी संस्थाओं के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
No Comments: