कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मिंग्मा नोरबू शेरपा

गंगटोक : सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंग्मा नोरबू शेरपा ने हरियाणा विधानसभा द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। दो दिवसीय यह सम्मेलन 8 और 9 जून को हरियाणा विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायम सिंह सैनी सहित 15 राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी और विधायक उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र से पूर्व सभी प्रतिनिधियों ने हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष द्वारा लोक भवन में आयोजित दोपहर भोज में भाग लिया।

सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में विधानसभाओं की भूमिका, ‘विकसित भारत-2047’ की परिकल्पना तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा के इतिहास, संस्कृति और विकास यात्रा पर आधारित एक विशेष वृत्तचित्र फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन के पूर्ण अधिवेशन (प्लेनरी सेशन) मंगलवार को आयोजित होंगे, जिनमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका, सुशासन और तकनीक आधारित भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगे।

सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मिंग्मा नोरबू शेरपा की इस सम्मेलन में भागीदारी को राज्य की संसदीय परंपराओं और विधायी अनुभवों को राष्ट्रीय मंच पर साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics