वरिष्ठ अधिकारियों विभिन्न रेंज एवं डिविजनल कार्यालयों का किया दौरा

मंगन : मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देश तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री पिंछो नामग्याल लेप्चा और लाचेन-मंगन विधायक सह मंत्री Samdup Lepcha के मार्गदर्शन में आज वन व पर्यावरण विभाग, सिक्किम सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, सलाहकारों और अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विभिन्न रेंज एवं डिविजनल कार्यालयों का दौरा किया।

यह दौरा मंगन जिले के तीन दिवसीय आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा है। इसमें प्रतिनिधिमंडल में वन एवं पर्यावरण विभाग के चेयरमैन पेमा वोंगे लाचुंगपा, राज्य औषधीय वनस्पति बोर्ड सलाहकार एनबी लिम्बू तथा राज्य भूमि उपयोग बोर्ड के सलाहकार सांगे शेरपा शामिल थे। इसका मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यालयों की जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली का निरीक्षण करना, वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों की समीक्षा करना तथा मंगन जिले में विभागीय कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

दौरे के पहले दिन टीम ने सुबह डिक्‍चू चेक पोस्ट से निरीक्षण कार्य शुरू किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने फिदांग गेस्ट हाउस, ही ग्याथांग गेस्ट हाउस, सांगकलांग चेक पोस्ट, पासिंगडांग साफो और लाचुंग स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का दौरा किया। इस निरीक्षण में अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की और फील्ड स्टाफ तथा अधिकारियों से उनके कार्य, जिम्मेदारियों, समस्याओं और सुविधाओं को लेकर बातचीत की। अधिकारियों ने कर्मचारियों के समग्र कल्याण और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों के सुचारू संचालन पर भी चर्चा की।

इस दौरान, डीएफओ (लैंड यूज) टी वांगेल लाचुंग्‍पा, डीएफओ (टी) मंजिल खरेल, एसीएफ रोबेन लेप्चा सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरा किया और नॉर्थ टेरिटोरियल रेंज के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि यह तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा 25 जून तक जारी रहेगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics