धर्म विभाग के मंत्री लामा ने की राज्यपाल से मुलाकात

गंगटोक : राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में सिक्किम सरकार के धर्म विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और जल संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री सोनाम लामा ने शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान, सिक्किम तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में माननीय मंत्री सोनाम लामा ने राज्यपाल महोदय को राज्य में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले ‘राज्यपाल तीरंदाजी टूर्नामेंट’ की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस मध्य उन्होंने राज्यपाल महोदय को इस बात से अवगत कराया कि तीरंदाजी सिक्किम का पारंपरिक खेल है और यह टूर्नामेंट सिक्किम की प्राचीन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ ही यह युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली और खेल को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राज्यपाल महोदय ने सिक्किम तीरंदाजी संघ की सराहना की है। राज्यपाल महोदय ने सिक्किम के खेल पहचान को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने वाले इस आयोजन को अपना पूर्ण मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics