सरोज गुरुंग बने सोरेंग जिला पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष

सोरेंग, 19 सितम्बर । आज सोरेंग बाजार स्थित एक होटल में जिले के विभिन्न मीडिया हाउसों के पत्रकारों की उपस्थिति में सोरेंग जिला पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सरोज गुरुंग (हिमदर्पण) को अध्यक्ष, जीवन लिम्बु (सिक्किम वॉयस) को उपाध्यक्ष, मनीता विश्वकर्मा (सिक्किम मैसेंजर) एवं भवानी प्रसाद पोखरेल (सिक्किम दर्पण) को महासचिव, सुदेश तमांग (सिक्किम न्यूजकास्टर) को संयुक्त सचिव, सूरज शर्मा (पूर्वोत्तर वेबशॉट्स) को प्रचार सचिव और दावा गुरुंग (वाह सिक्किम) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सोरेंग जिला पत्रकार संघ के प्रचार सचिव सूरज शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी के सदस्यों में छिरिंग तमांग, महेंद्र सेवा, सुरेन शर्मा, चेतन भट्टराई, नीर पौड्याल, नीमा तमांग, नवदीप शर्मा, कपिल शर्मा, रूबेन छेत्री, कल्पना बराइली, फुर्बा लेप्चा, रोहन गुरूंग, अविनाया सुब्बा, शरद शर्मा, प्रतिक्षा गुरूंग, बुद्ध लेप्चा, अनुपमा गुप्ता और मैटिस राई शामिल हैं। उनके अनुसार, नवगठित समिति का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। इसके अलावा, जल्द ही सोरेंग बाजार में क्लब का कार्यालय खोला जायेगा। जिले के पत्रकारों के हित खोले गए इस क्लब में जिले के कुल 24 पत्रकार हैं।

शर्मा ने बताया कि काफी समय पहले जिले के श्रमजीवी पत्रकारों को शामिल कर ‘प्रेस क्लब ऑफ सोरेंग डिस्ट्रिक्ट’ के गठन हेतु पर सदस्यता प्रक्रिया चल रही थी। इसके प्रथम चरण के समापन के बाद आज यहां क्लब की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। आज उपस्थित पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा अपने विचार व्यक्त किये।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics