समयबद्ध तरीके से पूरी हों गांधी जयंती समारोह की तैयारियां : मुख्य सचिव आर. तेलंग

विभागों में बांटी गई जिम्मेदारियां

गंगटोक : सिक्किम में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गांधी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ताशीलिंग सचिवालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिक्किम सरकार के मुख्य सचिव आर. तेलंग ने की।

बैठक में राज्य स्तरीय गांधी जयंती समारोह के आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल, अतिथियों के लिए प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा समारोह को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, गंगटोक के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित संबंधित विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics