गंगटोक : सिक्किम के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी थिन्ले नामग्याल लेप्चा और किंजांग दोरजी भूटिया को शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की ओर से प्रदान किया गया। दोनों अधिकारियों को शिक्षा प्रशासन को मजबूत करने, नवाचारपूर्ण पहल और जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने में उनके नेतृत्व व योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
No Comments: