‘मेरो इलाइची मेरो धन’ से किसानों को मिलेगा नया संबल

मंत्री पिंछो नामग्याल लेप्चा ने जंगू में लगाए बड़ी इलायची के पौधे

मंगन : बड़ी इलायची की खेती को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आज लोअर जंगू में ‘मेरो इलाइची मेरो धन’ थीम के तहत सामूहिक पौधारोपण अभियान चलाया गया। सिक्किम राज्य दिवस की पूर्व संध्या पर ‘कनेक्ट टू अर्थ’ पहल के अंतर्गत आयोजित इस अभियान का नेतृत्व बीएसी जंगू ने लिंगडोंग बारफोक जीपीयू, जंगू विधायक, सब-डिविजनल कार्यालय, वन एवं पर्यावरण विभाग, बटरफ्लाई सोसाइटी ऑफ सिक्किम जंगू तथा बाइकर्स ग्रुप जंगू के सहयोग से किया।

इस इलायची पौधरोपण अभियान में वन एवं पर्यावरण मंत्री सह जंगू विधायक Pintso Namgyal Lepcha की उपस्थिति रही। उनके साथ जिला एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, बीडीओ जंगू डॉ महेंद्र तमांग, एमएलएएस एनजीओ के सदस्य, सब-डिविजनल कार्यालय और बीएसी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, बटरफ्लाई सोसाइटी तथा बाइकर्स ग्रुप जंगू के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। मंत्री ने लिंगडोंग बारफोक में गोल्साई किस्म की बड़ी इलायची के पौधे भी लगाए।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अगुवाई में चलाए जा रहे राज्य सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘मेरो इलाइची मेरो धन’ के अनुरूप, बीएसी जंगू की इस पहल के तहत पहले से बंजर पड़ी निजी भूमि और कार्यालय परिसर में बड़ी इलायची का रोपण किया गया। पहले चरण में गोल्साई किस्म के कुल 3,000 पौधे लगाए गए। साथ ही यह गतिविधियां नियमित रूप से इस प्रकार संचालित की जा रही हैं कि जनसेवा और कार्यालय कार्य प्रभावित न हों।

यह प्रतीकात्मक पहल न केवल जंगू बल्कि पूरे सिक्किम के ग्रामीण कृषि आधारित अर्थतंत्र को पुनर्जीवित करने की नई उम्मीद के रूप में देखी जा रही है। कुल मिलाकर यह पौधरोपण अभियान किसानों को सशक्त बनाने और सिक्किम की प्रमुख नकदी फसलों में शामिल बड़ी इलायची के भविष्य को सुरक्षित रखने के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics