विधायक पामिन लेप्चा ने मिनी मैराथन को दिखाई हरी झंडी

पाकिम : विधायक एवं सामाजिक कल्याण तथा महिला, बाल, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की सलाहकार पामिन लेप्चा ने मंगलवार सुबह लिंके-पारखा जीपीयू के अंतर्गत लिंके में मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय, लिंके के प्लेटिनम जुबिली समारोह के तहत नशा मुक्त सिक्किम थीम पर किया गया।

‘टुगेदर वी रन, टुगेदर वी राइज’ विषय पर आधारित इस मैराथन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो समाज के विभिन्न आयु वर्गों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाना और विशेष रूप से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी से इस अभियान के प्रति जनसमर्थन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics