गंगटोक : राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज लोकभवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ कई वर्षों के अपने आपसी संबंधों को याद किया। राज्यपाल ने कहा, सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के विकास में वाजपेयी जी का अप्रतिम योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
No Comments: