राज्यपाल ने विश्वकर्मा पूजा में दी आहुति, मांगी सिक्किम की खुशहाली

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर गंगटोक के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने आयोजित हवन में सम्मिलित होकर आहुति दी और भगवान विश्वकर्मा से समस्त सिक्किम वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

अपने पूजा भ्रमण के दौरान राज्यपाल महोदय  लोकभवन परिसर में आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने आयुक्त-सह-सचिव जितेंद्र सिंह राजे सहित उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। इसके अतिरिक्त, राज्यपाल महोदय ताशिलिंग सचिवालय पहुंचे, जहां ऑल सिक्किम ड्राइवर्स एसोसिएशन द्वारा पूजा का आयोजन किया गया था। इसके बाद राज्यपाल महोदय सिक्किम नैशनलाइज्ड ट्रांसपोर्ट (एसएनटी) बस स्टैंड में आयोजित पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics