सरकारी योजनाओं की हुई समीक्ष, वित्त मंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर चर्चा

गंगटोक : गंगटोक के जिला कलेक्टर तुषार जी‍ निखारे ने सिचे स्थित डीएसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति और कवरेज की समीक्षा की।

बैठक का उद्देश्य जिले के चयनित वाइब्रेंट गांवों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना था। साथ ही भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का भी आकलन किया गया।

बैठक में उज्ज्वला योजना, बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन, वन से जुड़े मुद्दों तथा पर्यटन पहल जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के उद्देश्य, बजट और समय-सीमा की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने वित्त मंत्री के ठहरने की व्यवस्था और ग्नाथांग क्षेत्र में जनसंवाद के लिए उचित व्यवस्था पर भी चर्चा की। साथ ही विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

अंत में जिला कलेक्टर ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक में वन एवं वन्यजीव विभाग के डीएफओ क्षितिज सक्सेना, एडीसी सिसुम वांगचुक भूटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics