गंगटोक : गणेश छेत्री ने मंगलवार को ताशीलिंग सचिवालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम राज्य विद्युत नियामक आयोग (एसएसईआरसी) के अध्यक्ष पद की शपथ ली। सिक्किम के मुख्य सचिव आर तेलंग ने उन्हें गोपनीयता की शपथ तथा संविधान के प्रति निष्ठा एवं आस्था की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में एसएसईआरसी की सचिव ग्लोरिया नामचू, विधि विभाग के सचिव सूरज छेत्री, गृह विभाग के सचिव तेनजिंग कालेओन, एसएसईआरसी के सदस्य (विधि) टेम्पो ग्यात्सो भूटिया, एसएसईआरसी के प्रधान निदेशक पालचेन डी चकथा तथा विद्युत विभाग के प्रधान मुख्य अभियंता भानु बी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गणेश छेत्री के एसएसईआरसी अध्यक्ष का पदभार संभालने से राज्य में विद्युत क्षेत्र के नियमन और इससे जुड़े महत्वपूर्ण मामलों के प्रभावी संचालन की दिशा में आयोग की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।
No Comments: