सिक्किम यूथ कन्वेंशन 2023 के लोगो व मस्‍कट का मुख्‍यमंत्री ने किया लोकार्पण

गंगटोक, 18 सितम्बर । आगामी 16 और 17 अक्टूबर को राजधानी के मनन केंद्र में आयोजित होने वाले सिक्किम यूथ कान्वेंशन 2023 के आयोजन के संबंध में मॉडल यूनाइटेड नेशंस में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त संजय राई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री Prem Singh Tamang (Golay) से उनके सरकारी आवास मिंतोकगांग में मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मनोज राई, श्रीमती सृजना राई और मोहन कुमार राई शामिल रहे। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी श्रीमती कृष्णा राई के साथ सिक्किम यूथ कन्वेंशन 2023 के लिए आधिकारिक लोगो और मस्कट का अनावरण किया।

गौरतलब है कि इससे पहले की मुलाकात में मुख्यमंत्री ने राज्य में अपनी तरह के इस पहले आयोजन में अपने समर्थन और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया था। इस सम्मेलन में युवाओं को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदें को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में संजय राई ने कन्वेंशन के ‘लूना’ नामक आधिकारिक मस्कट को प्रस्तुत किया। लैटिन भाषा में लूना का मतलब चंद्रमा होता है। यह नाम उन इसरो वैज्ञानिकों के सम्मान में है, जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने के लिए लगन से काम किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics