भानुभक्त जयंती : रामायण वाचन प्रतियोगिता को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

गंगटोक : आदिकवि भानुभक्त आचार्य की 212वीं राष्ट्रीय स्तरीय जयंती समारोह के तहत आयोजित होने वाली अंतर निर्वाचन क्षेत्रीय रामायण वाचन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज बुधवार को गंगटोक स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि सिक्किम के सभी जिलों की भागीदारी वाली अंतर निर्वाचन क्षेत्रीय रामायण वाचन प्रतियोगिता का आयोजन सोरेंग जिले में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 212वें राष्ट्रीय स्तरीय भानु जयंती महोत्सव के प्रमुख आयोजनों में शामिल होगी। समारोह का समापन 13 जुलाई 2026 को होगा।

गंगटोक जिले की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राजनीतिक सचिव छिरिंग वांग्चुक लेप्चा ने की। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के ओएसडी, सीएलसी के अध्यक्षों तथा अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गंगटोक जिला स्तरीय अंतर-निर्वाचन क्षेत्रीय रामायण वाचन प्रतियोगिता का आयोजन 5 जुलाई को ठाकुरबाड़ी मंदिर, गंगटोक में किया जाएगा। प्रतियोगिता में गंगटोक जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक टीम अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी।

बैठक में तादोंग सीएलसी अध्यक्ष बिमल ठटाल, गंगटोक सीएलसी अध्यक्ष संजीव गुरूंग, बर्तुक विधानसभा क्षेत्र के ओएसडी रोहित न्‍योपाने, अपर तादोंग विधानसभा क्षेत्र के ओएसडी रोहित के राई, तुमिन-लिंगी विधानसभा क्षेत्र के ओएसडी केशव नेपाल, अपर एमजी मार्ग के पार्षद संदीप मालू, संस्कृति विभाग (तादोंग) की अध्यक्ष भीम कुमारी शर्मा, बर्तुक सीएलसी अध्यक्ष पाल्मु शेरपा, बिहारी समाज के अनिल कुमार गुप्ता एवं राहुल गुप्ता, श्यारी विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रतिनिधि बेंजामिन सुब्बा, श्यारी सीएलसी के उपाध्यक्ष ताशी छिरिंग गांसापा, ब्रदर्स एसोसिएशन के आर सारदा, श्यारी विधानसभा क्षेत्र के ओएसडी सुबर्ण प्रधान, मार्तम-रुम्‍तेक विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर पाल शर्मा, गंगटोक विधानसभा क्षेत्र के ओएसडी सुशील प्रधान, श्यारी  सीएलसी अध्यक्ष फुर्बा पाखरिन तथा टीका राम दहाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने रामायण वाचन प्रतियोगिता के सफल आयोजन तथा 212वें राष्ट्रीय स्तरीय भानु जयंती समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics