भोपाल, 11 सितम्बर (एजेन्सी)। सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के डीएमके के नेता उदयनिधि स्टालिन और अभिनेता प्रकाश राज के आपत्तिजनक बयान के बाद सियासत गरमाई हुई है। सोमवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उदयनिधि और अभिनेता प्रकाश राज के बयान पर पलटवार किया। ठाकुर ने कहा कि सनातन को डेंगू, मलेरिया और एचआईवी कहने वालों को यह रोग होगा।
भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन पर दिए स्टर्लिंग और फिल्म अभिनेता प्रकाश राज के बयान पर कहा कि प्रकाश राज असल में कोई अभिनेता नहीं हैं। वे खलनायक हैं नायक नहीं हैं। जो देश के विरुद्ध बोले धर्म के विरुद्ध बोले वह विलेन ही हो सकता है। ठाकुर ने कहा कि सनातन को समाप्त करने की तो किसी की औकात नहीं है। उन्होंने सनातन को डेंगू, मलेरिया, एचआईवी, कुष्ठ रोग कहने वालों से कहा कि वे इन सभी रोगों का सुख भोंगे। सांसद ने कहा कि हमारी संस्कृति खत्म करने की किसी की औकात नहीं है खत्म हो जाएंगे ये लोग धर्म सदैव रहेगा।
भारत और इंडिया विवाद पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत तो भारत है। चीन का नाम चीन है। पाकिस्तान का नाम पाकिस्तान है। नाम कब से बदलने लग गए। इंडिया का तो कोई अर्थ ही नहीं है। जो भारत है वह सदैव भारत रहेगा। भारत की एक अपनी संस्कृति है, भारत का अपना इतिहास है। भारत का अपना एक संस्कार है, भारत का एक अपना नाम है।
No Comments: