आसमान में सान्या की नई उड़ान, बनीं पहली महिला टॉप ग्रेड क्यूएफआई

नई दिल्ली । इंडियन एयरफोर्स की स्क्वॉड्रन लीडर सान्या पहली महिला क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (क्यूएफआई) बनी हैं। वह कैटगरी-ए क्यूएफआई बनीं, जो सबसे टॉप की कटैगरी मानी जाती है। इंडियन एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सान्या की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सान्या देश भर के युवा पायलटों के लिए प्रेरणा बनी हैं।

वायुसेना में एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (क्यूएफआई) की भूमिका बेहद रीढ़ की हड्डी जैसी होती है। एकेडमी में आने वाले नए कैडेट्स (फ्रेशर्स) को विमान उड़ाना सिखाने की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। इसके अलावा, जब भी किसी अनुभवी पायलट को किसी नए लड़ाकू या मालवाहक जहाज पर शिफ्ट किया जाता है, तो उन्हें भी ट्रेनिंग क्यूएफआई ही देते हैं। क्यूएफआई नेटवर्क में तीन श्रेणियां-कैटेगरी ए, बी और सी होती हैं। चूंकि सान्या ने सबसे शीर्ष यानी ‘कैटेगरी-ए’ हासिल की है, इसलिए अब वह न सिर्फ नए पायलटों को, बल्कि वायुसेना के नए बनने वाले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स को भी ट्रेनिंग देने के योग्य हो गई हैं।

स्क्वॉड्रन लीडर सान्या को भारतीय वायुसेना में काम करने और विमान उड़ाने का करीब 10 साल का लंबा और बेहतरीन फ्लाइंग एक्सपीरियंस है। वह मूल रूप से एक ट्रांसपोर्ट (मालवाहक) पायलट हैं। इतने कड़े और चुनौतीपूर्ण करियर के बाद उन्होंने फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के इस बेहद कठिन कोर्स को देश में पहली बार किसी महिला के रूप में शीर्ष रैंक के साथ पूरा किया है, जो भारतीय रक्षा बलों में महिला सशक्तिकरण की एक और बुलंद मिसाल है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics