गंगटोक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ने आज सुबह सिक्किम में युवा फुटबॉल प्रेमियों के साथ समय बिताया और गंगटोक में एक जीवंत फुटबॉल सत्र के जरिए खुशी और उत्साह का माहौल बनाया।
फुटबॉल सत्र के दौरान PM Modi खेल किट में नजर आए। उन्होंने लिखा, इन युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना सचमुच ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने आगे कहा, सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ इस खूबसूरत गंगटोक की सुबह में फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं! प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गंगटोक पहुंचे थे।
Clearly, an energising football session with these youngsters! pic.twitter.com/Xc99oCylqt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
No Comments: