एनडीए परिवारवाद की सबसे बड़ी पोषक : भाई वीरेंद्र

पटना । बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन ने बीते दिनों नीतीश कुमार की सेहत को लेकर बयान दिया था। अब उनके बयान का आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने समर्थन किया है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि आनंद मोहन बिल्कुल सही कह रहे हैं। दोनों को इलाज की जरूरत है। निशांत कुमार कुपोषण के शिकार हैं, उन्हें इलाज की आवश्यकता है। वहीं, नीतीश कुमार भी कई बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें भी इलाज की जरूरत है।

दरअसल पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाया था कि आजकल जदयू में फैसले नीतीश कुमार नहीं लेते हैं। जदयू में उसी की सुनी जाती है, जो थैला (पैसे से भरा बैग) लेकर जाता है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि निशांत को स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए दिया गया क्योंकि बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत है।

भाई वीरेंद्र यादव ने जो लोग गला फाड़कर बोलते थे परिवारवाद-परिवारवाद। हमारे यहां हमारे दल में तो बिना एमएलए और एमपी के कोई मंत्री नहीं बना। किसी सदन का सदस्य नहीं है तो कोई मंत्री नहीं बना। लेकिन इनके यहां (एनडीए) में तो साबित हो गया कि किसी सदन का सदस्य नहीं होते हुए भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इनसे बड़ा परिवारवाद कौन कर सकता है।

तेजस्वी के खास माने जाने वाले राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि परिवारवाद को लेकर केवल राजद सुप्रीमो लालू यादव को बदनाम किया गया है। एनडीए वाले परिवारवाद के पोषक हैं, जो बिहार की वर्तमान सरकार में दिखाई दे रहा है। बता दें, एनडीए के नेता अक्सर लालू यादव पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हमला बोलते रहे हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics