वेलाचेरी । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। तमिलनाडु के वेलाचेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने मंगलवार को कहा कि मोदी झूठे हैं। मोदी पर विश्वास न करें। मोदी चतुर्वर्ण में विश्वास रखते हैं।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर पीएम पर निशाना साधते हुए Mallikarjun Kharge ने कहा कि मोदी झूठे हैं। मोदी पर विश्वास न करें। मोदी चतुर्वर्ण में विश्वास रखते हैं। मोदी मनुस्मृति में विश्वास रखते हैं। मोदी महिला-विरोधी, अनुसूचित जाति-विरोधी और गरीब-विरोधी हैं।
इससे पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का गला घोंट दिया, जबकि विपक्ष ने केवल परिसीमन विधेयक का विरोध किया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री के व्यापक प्रचार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। खड़गे ने दावा किया कि मोदी काफी लंबे समय से पश्चिम बंगाल में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और अपने आधिकारिक कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं।
लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा विधेयक खारिज होने पर प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भ्रूण हत्या का आरोप लगाए जाने पर खड़गे ने कहा, आपने (मोदी ने) महिला आरक्षण विधेयक का गला घोंट दिया; हमने परिसीमन विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, न कि महिला आरक्षण के खिलाफ।
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को याद दिलाया कि 2010 में संप्रग सरकार ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया था। उन्होंने कहा, हम हमेशा महिलाओं के अधिकार और कल्याण सुनिश्चित करने के इच्छुक रहे हैं। खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी जैसी महिला नेता रही हैं, क्या भाजपा ने कभी किसी महिला को अपना अध्यक्ष बनाया है या उन्हें किसी ऊंचे पद पर पहुंचाया है।
No Comments: