नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पीएम मोदी की सात अपील पर देश में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल और सत्ता पक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है।
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए उनकी बातों का खंडन किया है। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी की झूठ की दुकान अब बंद हो चुकी है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने आगे लिखा कि यही कारण है कि प्रोपगेंडा के सहारे चलने वाली इनकी राजनीति को जनता ने समझ कर हर जगह से नकार दिया है। इन्हें अपनी जानकारी और अधिक पुख्ता करने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मिस्र और यूरोप के साथ-साथ कई देशों की सरकारें सख्ती बरत रही हैं।
केंद्रीय मंत्री द्वारा पोस्ट की गई 32 सेकेंड की वीडियो में आप संयोजक की बातों को खंडन करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में नीचे न्यूज चैनल्स की खबरों के शीर्षक का हवाला देते हुए उनके आरोपी को खारिज किया गया है।
दरअसल पीएम मोदी की अपील के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी देश की सरकार ने इस किस्म के ये सात कदम उठाने के लिए किसी भी देश की सरकार ने अपने नागरिकों को अपील नहीं की है। एक भी देश नहीं है। किसी ने कुछ एक स्टेप, किसी ने दो स्टेप, किसी ने… लेकिन ये सात इतने कठोर कदम उठाने के लिए एक भी देश की सरकार ने अपने नागरिकों को अपील नहीं की।
No Comments: