यूरोप दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, साइप्रस में रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए साइप्रस पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए यूरोपीय संघ की हाई रिप्रेजेंटेटिव काजा कल्लास और साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस को निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

माना जा रहा है कि इस बैठक में भारत-यूरोप संबंधों, वैश्विक सुरक्षा, पश्चिम एशिया की स्थिति और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत लगातार वैश्विक मंचों पर अपनी कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर को 27 और 28 मई को साइप्रस के लिमासोल में आयोजित होने वाली यूरोपीय संघ की अनौपचारिक विदेश मामलों की मंत्रिस्तरीय बैठक ‘जिमनिख’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बैठक की सह-अध्यक्षता साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस और यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कैलास करेंगी। साइप्रस सरकार के अनुसार, इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद को भी आमंत्रित किया गया है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics