चेन्नई । तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने चेन्नई में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। विजय ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी डीएमके और भाजपा के बीच पर्दे के पीछे गुप्त समझौता हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में डीएमके की हार पक्की है।
विजय ने कहा कि वह जो कहते हैं, उस पर कायम रहते हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे तमिलनाडु को मुख्यमंत्री स्टालिन से बचाएं। विजय ने लोगों से अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘सीटी’ को वोट देने के लिए कहा। उन्होंने बाहर रहने वाले लोगों से भी वोट डालने के लिए आने का अनुरोध किया।
भाजपा के एक मंत्री ने विजय को ‘सिर्फ एक अभिनेता’ कहा था। इस पर पलटवार करते हुए विजय ने कहा, हां मैं एक अभिनेता हूं। लेकिन मैं राजनीति में अभिनय नहीं करता। जबकि आप लोग तो राजनीति में ही अभिनय करते हैं। क्या हम आपको नाटक कलाकार कह सकते हैं?
विजय ने सरकार बनने के तुरंत बाद किए जाने वाले कामों की घोषणा भी की। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और नशा खत्म करने के लिए विशेष कानून बनाए जाएंगे।
No Comments: