मेयर के बयान पर भड़के अखिलेश, बोले- नारी सम्मान का रखें ध्यान

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान पर कहा है कि अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेयर उनकी दिवंगत मां का नाम लेकर एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। उन्होंने कहा है कि अगर आपके (खर्कवाल) के घर पर कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि उनका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा। यहां बता दें कि परिसीमन बिल को लेकर सुषमा खर्कवाल ने कहा था कि अखिलेश यादव ने अपनी मां का अपमान किया है।

लखनऊ की मेयर ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि अखिलेश ने उस महिला का अपमान किया है जिनकी कोख से इन्होंने जन्म लिया है। उस महिला का अपमान किया है जिस बहन की ऊंगली पकड़कर चले हैं, खड़े हुए हैं। उस बेटी का अपमान किया है, जब कभी किसी काम से थक-हारकर आए तो बेटी का चेहरा देखकर थकान चली जाती थी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पश्चिमी यूपी में पैठ बढ़ाने के लिए 25 अप्रैल को किसानों से सीधा संवाद करेंगे। वह गाजियाबाद में विजन इंडिया के तहत आयोजित ‘किसान क्यूं पीड़ित, क्यूं परेशान’ विषय पर संवाद करेंगे। अखिलेश यादव इससे पहले 28 मार्च को नोएडा में बड़ी रैली कर चुके हैं।

सपा अध्यक्ष देशभर में विजय इंडिया के तहत अलग-अलग विषयों पर संवाद कर रहे हैं। मुंबाई व राजस्थान के साथ अलग-अलग राज्यों में इस तरह का वह कार्यक्रम कर चुके हैं। पश्चिमी यूपी में जाट व गुर्जर के साथ अन्य जातियां काफी संख्या में खेती-किसानी से जुड़ी हैं। पश्चिमी यूपी में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने की वजह से किसानों की जमीनें भी अधिग्रहित हो रही हैं। उचित मुआवजा की मांग को लेकर अक्सर आंदोलन भी होते हैं।

अखिलेश गाजियाबाद में विजन इंडिया के तहत किसानों से वन-टू-वन संवाद करेंगे। इसमें किसान संगठन और कई किसानों को आमंत्रित किया गया है। किसानों से जुड़े विशेषज्ञ और सफल किसानों को आमंत्रित किया गया है। कृषि वैज्ञानिक भी बुलाए गए हैं। गन्ना और आलू किसानों की समस्याओं पर भी बातचीत होगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics